फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अतरौलिया में बिजली गिरने से 2 किशोरी और किसान की मौत, 8 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया/बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तेज बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने दो किशोरी और एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव की है, जहां श्रीराम राजभर (55) सिवान में गाय चरा रहे थे। शाम 4.30 बजे तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से वे और उनकी गाय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीराम राजभर चार बेटी व दो पुत्रों के पिता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, दूसरी घटना सुखीपुर ग्रामसभा की है, जहां राजाराम की पुत्री ज्योति (20) सेनपुर स्थित एक सिलाई सेंटर से क्लास कर शाम छह बजे घर लौट रही थी। गांव के समीप पहुंचते ही तेज गरज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया। ज्योति छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद से परिवार में शोक है। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोहबतपुर गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर बिजली गिरी। इस हादसे में मंटू की पुत्री अंतिमा (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए। सभी मजदूरी के लिए खेत में काम कर रहे थे। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें