फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल में कम सीटी स्कैन होने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल आजमगढ़ में स्थापित सीटी स्कैन मशीनों के समुचित उपयोग नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई है। आयुक्त कार्यालय से जारी पत्र में प्रमुख अधीक्षक (एसआईसी) को तीन दिन के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त की ओर से जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की मई 2026 की प्रगति व रैंकिंग की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मई में आजमगढ़ में 1497, बलिया में 3075 और मऊ में 1237 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया।
आयुक्त ने कहा कि मंडल का सबसे बड़ा जिला होने के बावजूद आजमगढ़ में अपेक्षाकृत कम सीटी स्कैन होना चिंता का विषय है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीनें कई बार प्लेट उपलब्ध न होने के कारण बंद रहती हैं।
विज्ञापन

इस कारण मरीजों को समय पर जांच सुविधा नहीं मिल रही है। आयुक्त ने प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिन में स्पष्ट करें कि सीटी स्कैन मशीनों का समुचित उपयोग क्यों नहीं हो पा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी जाएगी। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में आजमगढ़ जिला अस्पताल की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें