फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराजपुर में पोलिंग बूथ तक जाने के लिए नहीं है रास्ता

विज्ञापन
तहबरपुर ब्लाक के शिवराजपुर में बने मतदान केंद्र तक जाने के लिए नहीं है रास्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
तहबरपुर ब्लाक के शिवराजपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को पोलिंग बूथ बनाया गया है लेकिन इस बूथ तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। लोग चालीस मीटर तक खेत की नाली और मेड़ से होकर जाते हैं। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की लेकिन विद्यालय तक सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन

शिवराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर वोट देने के लिए मदारपुर, शिवराजपुर, चेवटाडीह गांव के लगभग 1300 वोटर आते हैं। ग्राम प्रधान शकील अहमद का कहना है कि कई बार तहबरपुर ब्लाक से लेकर निजामाबाद में तहसील पर प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर में जाने के मार्ग के ना होने की सूचना दर्ज कराई गई। जांच करने टीम भी आई लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। चालीस मीटर तक मेड़ से होकर बच्चे पढ़ने जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से विद्यालय तक रास्ता बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें