फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बसों की खिड़कियों में शीशे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ परिक्षेत्र से चलने वाली कई बसों की खिड़की पर शीशे नहीं हैं तो कुछ में रबड़ नहीं है। इससे बस के रफ्तार भरते ही यात्री ठिठुर जा रहे हैं। यात्रियों को ठंडी हवा से बचने के लिए बार-बार शीशा बंद करना पड़ता है। इससे परिवहन निगम के प्रति यात्रियों में रोष है।
विज्ञापन

आजमगढ़ परिक्षेत्र में सात डिपो हैं। सातों डिपो से निगम व अनुबंधित 502 बसें चलती हैं। आजमगढ़ डिपो की कुल 108 में से 73 निगम और 35 अनुबंधित बसें शामिल हैं। वहीं डाॅ. अंबेडकर डिपो से 94 बसों का संचालन होता है। इसमेंं 72 निगम व 22 अनुबंधित बसें हैं।
आजमगढ़ रोडवेज बस अड्डे पर दोहरीघाट डिपो की एक अनुबंधित बस खड़ी थी। उक्त बस जौनपुर, आजमगढ़ दोहरीघाट के बीच में चलती है। बस में एक शीट के पास बनी खिड़की के शीशे गायब थे। जबकि वहां एक यात्री बैठा था। यात्री ने कहा कि बस के शीशे गायब हैं। क्या करें ठंड में ठिठुरकर ही यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

बस अड्डे पर डाॅ. आंबेडकर डिपो की अनुबंधित बस खड़ी थी। उक्त बस आजमगढ़-वाराणासी के बीच संचालित होती है। बस में तो शीशे थे लेकिन ज्यादातर शीशे के रबड़ कट गए थे। उक्त बस की खिड़कियों को बंद करने के लिए लगी क्लिप भी टूट गई थीं। इससे बस चलते समय खिड़कियां स्वत: खुल जाती हैं।
रोडवेज बस अड्डे पर डाॅ. आंबेडकर डिपो की निगम की बस खड़ी थी। उक्त बस के ज्यादातर शीशे को बंद करने के लिए लगी क्लिप गायब थीं। रबड़ भी नहीं थे। 00
सभी बसों के शीशे ठीक करने, बसों के शीशे में लगे रबड़ को लगाने और टूटी क्लिप को लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसपर काम भी हो रहा है। अधिक जानकारी चाहिए तो सेवा प्रबंधक से बात करिए।
विज्ञापन

- मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें