फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर में बगैर इजाजत नो इंट्री

विज्ञापन
मुबारकपुर क्षेत्र का निरीक्षण करते डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मुबारपुर/अमिलो। कस्बे में चक सिकठी स्थित मस्जिद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस कस्बे में प्रवेश करने के सभी प्रमुख मार्ग को बांस-बल्ली से सील कर दिया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने नियम विरुद्ध काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर नगर में बाहर से आकर तब्लीग करने वालों में तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। जिले के लाकडाउन होने के बाद से लगातार नगर में लोगों के आने जाने के लिए रोक लगा दी गई थी, लेकिन रुक-रुक कर लोगों की आवाजाही चालू रही। तब्लीगी जमात के लोग नगर के दो मदरसे में रुके थे। यहां से उन्हें पकड़ कर चक्रपानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में शुक्रवार को तीन की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद मुबारकपुर में हड़कंप मच गया। पुलिस कप्तान भी हालात पर नजर रखने के लिए पहुंचे थे। एसपी त्रिवेणी सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने अगले दिन शनिवार को मुबारकपुर नगर में प्रवेश करने के सभी मार्गों को सील कर दिया। नगर में प्रवेश करने के लिए दक्षिण तरफ से मुबारकपुर रोडवेज चौराहा, उत्तर तरफ से शान्ति चौक कटरा, पूरब की तरफ से अमिलो, पश्चिम की तरफ से इस्लामपुरा तथा चकसिकठी में बांस-बल्ली के सहारे बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। अब नगर में बाहरी लोगों को प्रवेश करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक से पहले सूचना देनी होगी। अनुमति मिलने पर ही नगर में प्रवेश कर सकते हैं।
फायरब्रिगेड के वाहन से हुआ सैनिटाइजेशन
मुबारकपुर। कस्बे में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सीएचसी, थानेे के साथ ही सभी गलियों को फायर ब्रिगेड के वाहन से सैनिटाइज किया गया। दवा छिड़काव और सफाई पर सीधे एडीएम प्रसासन की ओर से नजर रखी जा रही है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

देर रात खंगाले गए मदरसा और मस्जिद
अंबारी। माहुल नगर के मीरा मोहल्ले में गुरुवार को तब्लीगी जमात से लौटे युवक के मिलने के बाद से ही अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल और आसपास के इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है । इसी के तहत शुक्रवार देर रात तक माहुल चौकी की पुलिस ने क्षेत्र की मस्जिदों और मदरसे में घुस कर चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी माहुल तारकेश्वर राय की अगुआई में क्षेत्र के निजामपुर, जागापुर, मखदूंमपुर, मोलनापुर, माहुल में स्थित मस्जिदों और मदरसे में तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों की खोज की गई। तलाश देर रात तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें