मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
क्षेत्र के निशक्तज अपनी छह सूत्री मांगो को लेकर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे विजयपाल यादव के नेतृत्व में बूढ़नपुर चौराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक जाम चला।
जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर 12 बजे मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विराग पांडेय और एसओ अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने निशक्तों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
इस अवसर पर सोनू पांडेय ने कहा कि विकलांग पेंशन व समाजवादी पेंशन में काफी भिन्नता है। निशक्तों को पेंशन के नाम पर 300 रुपये दिए जा रहे हैं जबकि समाजवादी पेंशन 500 रुपये है।
उन्होंने निशक्तों को शैक्षिक स्तर के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने, उपकरण वितरित किए जाने की मांग की। साथ ही शिविर लगाकर प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने की मांग भी उठाई।
कहा कि हर क्षेत्र में निशक्त लाचार हैं लेकिन उनकी परेशानी को शासन के साथ्ा ही प्रशाासन भी महत्व नहीं दे रहा। शिकायत करने पर भ्ाी विभ्ाागीय अधिकारी उसे अनसुना कर देते हैं।
जिससे उनकी परेशानी हल नहीं हो पा रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो निशक्त आंदोलन को उग्र करेंगे।
नायब तहसीलदार ने कहा कि सभी मामले शासन और जिला स्तर से संबंधित हैं। समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान दिनेश, तौफीक अहमद, सिधारी, राम रतन शर्मा, इंद्रेश कुमार, श्रीराम यादव, बांगुर, संतोष यादव, विरेंद्र राजभर, गोबरी, अख्तर अली, मोती, सूर्यकांत आदि मौजूद थे।