फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर पहुंचे निरहुआ, सुना लोगों का दर्द

विज्ञापन
ेलईसा मंडी में व्यापारियो की समस्या जानते एसडीएम सदर प्रशांत नायक और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव न? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अमिलो। भोजपुरी सिनेस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को मुबारकपुर के एक विद्यालय में पहुंचे। जहां स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बुनकर नेताओं ने उन्हें मुुबारकपुर की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। निरहुआ ने उन समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वाराणसी, गोरखपुर नयी रेल लाइन बिछाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन रेशमी नगरी मुबारकपुर और आस पास के क्षेत्रों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन सर्वे के बाद भी अब तक इसका शिलान्यास नहीं हो सका है जो किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है। इसके लिए मैं इस काम को जल्द शुरु कराने के लिए जी जान से लग जाऊंगा क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुझे क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निवारण कराने की जिम्मेदारी सौंपी है जिसका मैं पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने कोशिश करुंगा। मुबारकपुर के समाजसेवी हाजी इफ्तेखार अहमद मुनीम और गुलाम रसूल रिजवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सात सूत्रीय मांग पत्रक सौंपते हुए मुबारकपुर के नवनिर्मित बस स्टेशन औश्र विपणन केंद्र को चालू कराने की मांग की। साथ ही कहा भारत सरकार की योजना एक जनपद एक उद्योग में मुबारकपुर को शामिल नहीं किया गया है जबकि यहां का रेशमी साड़ी उद्योग विश्व प्रसिद्ध है और इससे लाखों गरीब बुनकर जुड़े हुए हैं। इसलिए योजना में मुबारकपुर की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही सठियांव से जीयनपुर तक फोरलेन बनाकर मुबारकपुर को सीधे तौर पर बड़े नगरों को जाने वाले मार्गों से जोड़ा जाए। सभी मांगों पर उन्होंने कहा कि मुबारकपुर के महत्व के बारे में वह भलिभांति जानते हैं और उन्हें यह भी जानकारी है कि यहां की समस्याओं को लेकर पूर्व में नागरिकों को सिर्फ लालीपॉप दिया गया जिससे समस्याएं घटने के बजाय और बढ़ती गयी। इस मौके पर प्रबंधक अयाज अहमद खान, उपप्रबंधक नवाज अहमद खान, मन्नान प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें