फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी मंडल ने की सीएचसी की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंकारी मंडल ने की सीएचसी की सफाई
विज्ञापन

ठेकमा/मेजवां। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों द्वारा रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में संत निरंकारी मंडल ब्रांच भीरा यूनिट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान निरंकारी मंडल द्वारा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की गई। रविवार को निरंकारी मिशन के पूज्य बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन है। इस दिन को पूरे भारतवर्ष में संत निरंकारी मंडल द्वारा बाबा हरदेव के जन्मदिन को स्वच्छता दिवस के रूप में साफ सफाई कर मनाया गया। बरदह अस्पताल के प्रभारी डा. साहब पूरे स्टाफ के साथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे। संत निरंकारी मिशन की तरफ स्थानीय प्रमुख डा. यादव स्थानीय थाने के स्टाफ प्रमोद, योगेंद्र चौहान, रामाश्रय यादव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, बालरूप यादव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अमरनाथ प्रजापति कार्यक्रम में शामिल रहे। संचालन डा. आनंद कमल ने किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से जूनियर हाई स्कूल ठेकमा, भगवानपुर में हटिया ब्रांच के लोगों ने साफ सफाई की। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार गुरु पूजा के मौके पर रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली गई। फूलपुर तहसील क्षेत्र के लोनियाडीह गांव स्थित निरंकारी भवन से फाउंडेशन के प्रबंधक बीआर सुमन ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक हैं विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को डा. बीआर सुमन, डा. रामआशीष यादव, डा. आरबी वर्मा, डा. मोहम्मद अजीम, राज कंचन पाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें