फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ टीमें शराब की दुकानों पर रख रहीं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए नौ टीमें गठित की हैं। ये टीमें प्रतिदिन शराब की 90 दुकानों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले में टीमें अबतक दस हजार लीटर से अधिक कच्ची व अवैध शराब बरामद कर चुकी हैं। शराब के अवैध धंधे में अबतक सैकड़ों लोग पकड़े जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने लाइसेंसी देशी और विदेशी मदिरा के दुकानों की जांच के लिए नौ टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 10 दुकानों की जांच कर स्टाक का मिलान कर रही हैं। जिले में लाइसेंसी 586 शराब की दुकानें हैं। इनमें 303 देशी मदिरा की दुकानें हैं। वहीं 176 अंग्रेजी, 105 बीयर और दो माडल शाप हैं। कुल 586 सरकारी मदिरा की दुकानों से शराब का हिसाब लिया जा रहा है। जिन दुकानों से सबसे कम माल का उठान किया जा रहा है। उनकी सूची तैयार कर तहसीलवार जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जा रही है।
विज्ञापन

0
डीएम ने नौ टीमों को गठन किया है। प्रत्येक टीम को सबसे कम उठान करने वाली 10 दुकानों के स्टाक की जांच कर प्रतिदिन रिपोर्ट दे रही है। सभी टीमें प्रतिदिन 90 दुकानों की जांच कर रही हैं।-अनूप शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें