आजमगढ़। जनपद में शनिवार को आठ नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। शुक्रवार को 10 कोरोना संक्रमित मिले थे। नौ कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5571 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5361 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 119 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद परे है। अब तक 103 मरीजों की मौत हुई है।
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में हीरापट्टी में एक, मालूपुर चेवता में एक, बिलरियागंज में एक, कमिश्नरी आवास में एक, दयालपुर में एक, खोजापुर में एक, पिनौरिया में एक, गनगटिया मुफ्फरपुर में एक, सरायमीर में एक संक्रमित मिला है।