फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन महीने से वेतन न मिलने पर एनएचएमकर्मियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रभारी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए अहरौला सीएचसी एनएचएम के तहत नियुक्त डॉक्टर
विज्ञापन
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत डॉक्टरों, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

एनएचएम के तहत तैनात संविदा डॉक्टर डॉ. सुरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव को ज्ञापन देते हुए बताया कि वेतन ना मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 21 मई तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी मंगलवार से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे तथा 21 मई से हड़ताल शुरू करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में डॉ. सुरेंद्र प्रताप, डॉ. अभिषेक कश्यप, डॉ. सुनीता पांडेय, बीपीएम राजेंद्र गुप्ता, कविता त्रिपाठी, रमेश यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि एनएचएम के तहत नियुक्त डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें