फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

741 करोड़ की लागत से बनेगा एनएच 233

Thu, 08 Sep 2016 12:10 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करतींं भाजपा सांसद नीलम सोनकर उनके बाएं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय दाहिने राजेश सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशा के अनुसार देश के तेजी से विकास के लिए देश में सड़कों का जाल बिछाना आवश्यक है। उनके इसी विचार को मूर्त रूप देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में पूरे देश में सड़कों का जाल विछाया जा रहा है। इसी क्रम में आठ सितंबर को जनता सहयोग    इंटर कॉलेज मई खरगपुर गोसाई की बाजार, लालगंज में नितिन गडकरी 741 करोड़ की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के बूढ़नपुर-लालगंज खंड के फोरलेन चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे। ये बातें भाजपा सांसद       नीलम सोनकर ने बुधवार को रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय परिवहन मंत्री से मांग की है कि मुहम्मदपुर, फरिहा, तहबरपुर होते हुए मंदुरी तक की सड़क जिसकी अनुमानित दूरी 25 किमी है और जिलाधिकारी अवास से निजामाबाद, लाहीडीह, फूलपुर, माहुल होते हुए पवई, बेलवाई तक जिसकी अनुमानित दूरी 51 किमी है। इन दोनों सड़कों के निर्माण में अनुमानित लागत 165 करोड़ आएगी इसकी मांग मेरे द्वारा की गई है। 

मंत्री ने हमारी बातों को सुनने के बाद दोनों मार्गों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का आश्वासन दिया है।  कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्षों में जितना कार्य जनपद में किया उतना 10 वर्षों में नहीं किया गया। प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत आजमगढ़ जिले को 365 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जिसमें से 152 करोड़ जारी भी हो गए। वहीं जनपद में अनेक योजनाएं है जिनमें केंद्र सरकार योगदान कर रही है। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे आठ को मईखरगपुर पहुंचे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें