फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नवविवाहिता ने दुपट्टे के फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में नवविवाहिता प्रियंका यादव (25) ने घर में कटरेन के कमरे में पाइप में दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था, उसका पति बेंगलुरु में काम करता है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:30 बजे प्रियंका की ननद अंजू स्कूल से घर लौटी। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने अपनी भाभी को आवाज लगाई पर कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो कटरैन के कमरे में लगी पाइप से उसकी भाभी दुपट्टे के सहारे लटकती हुई दिखी। इस पर अंजू ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य और अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और मामला देखकर सन्न रह गए। लोग किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो प्रियंका के शरीर से जान निकल चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रियंका की शादी 26 दिसंबर 2024 को सोनू से हुई थी। पति सोनू बेंगलुरु में पोकलेन चलाने का काम करता है।
वह करीब एक माह पहले घर आया था और 15 दिन पहले वापस काम पर लौट गया था। घटना की सूचना मिलते ही सोनू ने प्रियंका के मायके (मखुनी थाना रानीपुर जिला मऊ) में फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें