फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मायके में फंदा लगाकर नव विवाहिता ने दी जान, फैली सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 08 Nov 2024 11:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में विवाहिता ने खुदखुशी कर ली। इस सूचना से पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृतका कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
नीट की छात्रा ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगड़ी स्थित जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में 30 वर्षीय नव विवाहित ने मायके में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी चित्रा तिवारी पुत्री रमेश तिवारी शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे मायके में दूसरे तल पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगा ली।

विज्ञापन


परिजन नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए। मृतका की शादी एक वर्ष पहले मधुबन थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई थी। जो वर्तमान समय में मायके में थी। मृतिका चित्रा तिवारी चार बहनों में सबसे छोटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें