फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी लालगंज में नवनिर्मित ओपीडी कक्ष का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। कस्बे में सोमवार को भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय और वरिष्ठ नेता कन्हैया निषाद ने सीएचसी पर नवनिर्मित ओपीडी कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर असुविधाओं को बताते हुए एक्सरे मशीन, सोनोग्राफी, डाक्टरों की कमी आदि को लेकर ज्ञापन जिलाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि एक्स-रे मशीन और सोनोग्राफी मशीन यहां न होने से जनता को प्राइवेट में कई गुना कीमत देनी पड़ रही है। अहरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकृत होकर सीएचसी बने छह साल बीत चुके हैं। एक्सरे टेक्नीशियन की भी नियुक्ति हुई की गई थी जो मशीन न होने से कहीं अन्यत्र अटैच कर दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय और कन्हैया निषाद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से और जिला प्रशासन से बात कर एक्स-रे और सोनोग्राफी की सुविधा दिलाई जाएगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम, बालमुकुंद सिंह, नरेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, रविंद्र सिंह, बृजेश सिंह, बिरजानंद तिवारी, शिव भोले सिंह, सूबेदार गिरी, राजनाथ यादव, लक्ष्मी चौबे, विजय प्रताप तिवारी, रेखा गोस्वामी, उमा चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें