फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उत्सव के साथ रोली-टीका से होगा नौनिहालों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में “स्कूल चलो अभियान” एक अप्रैल से उत्सव के रूप में शुरू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी परिषदीय विद्यालयों को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन आकर्षक ढंग से सजाने और नव प्रवेशित बच्चों का रोली-टीका कर स्वागत करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अभियान को अप्रैल और जुलाई दो चरणों में चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को 2500 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
इसका उपयोग बैनर, संपर्क अभियान, जलपान तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर किया जाएगा।
शिक्षक विद्यालयों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, गुब्बारे और झंडियों से सजावट की तैयारियों में जुटे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक नवाचार अपनाते हुए पंफलेट छपवाकर घर-घर बांट रहे हैं। स्कूल चलो अभियान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। शिक्षक व्यक्तिगत अभिभावकों से संपर्क बढ़ाएं और एक भी छात्र नामांकन से न रहे, यह सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें