फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों के बीच रोती मिली नवजात बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। सिंहपुर पुलिस चौकी से दो किमी उत्तर मंगई नदी पुल के पास शुक्रवार की शाम एक नवजात बच्ची बबूल की झाड़ियों में रोती मिली। रास्ते से गुजर रही राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर की दाई को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो वो वहीं रुक कर खोजी और झाड़ियों से निकाल कर उसे अपनी आंचल की छांव दी।
विज्ञापन

मेंहनगर थानाक्षेत्र के बछवल गांव निवासी रीता देवी पत्नी मिठाई राम राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में दाई के पद पर कार्य करती है। शुक्रवार की शाम वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान मंगई नदी पुल के पास उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस तरफ से आवाज आ रही थी, उस तरफ वह बढ़ी तो कुछ दूरी पर ही एक बबूल की झाड़ में उसने नवजात को पड़ा देखा। बच्ची की नाल भी नहीं कटी थी। रीता ने बच्ची को झाड़ी से निकाल कर अपने घर ले गई। उसे तीन पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। इसके बाद भी उसने झाड़ी में फेंकी मिली बच्ची का पालन पोषण करने का निर्णय लिया है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें