फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आटो में हुई टक्कर, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। गुजरपार गांव स्थित तमसा नदी पुल पर शनिवार को सुबह दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को मऊ जिले के मुहम्मदाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के कौड़िया गांव का रहने वाला एक परिवार शनिवार को ऑटो में सवार होकर जीयनपुर रिश्तेदारी में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। अभी ऑटो गुजरपार पुल पर ही पहुंचा था कि जीयनपुर की तरफ से आ रहे दूसरे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में कौड़िया से जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें सवार 20 वर्षीय नदीम पुत्र नेहाल, 36 वर्षीया नसमुन्निशा पत्नी नेहाल, 16 वर्षीया नगमा पुत्री नेहाल, 10 वर्षीया जहीन पुत्र महताब, सूबी अंजुम पुत्री हनीफ निवासी ग्राम कौड़िया थाना मुबारकपुर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कौड़िया गांव के निवर्तमान प्रधान शोएब मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को दूसरे वाहन से मुहम्मदाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। दूसरे ऑटो में सवार दो लोगों को भी मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें