बलरामपुर। शहर के कदमघाट मुहल्ले में बुधवार की सुबह एक ठेले पर एक नवजात बच्ची पड़ी मिली थी। मुहल्ले की एक महिला ने उसे देखा और अपने साथ ले गई। नवजात बीमार थी, उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नवजात का पीएम कराया और फिर शव को नदी किनारे दफना दिया गया।
बुधवार की भोर में शहर के कदमघाट मुहल्ला निवासीनी उषा देवी को घर के पास ही एक ठेले पर नवजात बच्ची को कपड़े में लिपटा हुआ पाया। उषा देवी ने मानवता दिखाते हुए उसे सीने से लगा लिया और आसपास के लोगों को सूचना दी। इतना ही नहीं नवजात को तत्काल मुहल्ले में स्थित एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बच्ची नियति से नहीं जीत सकी। नवजात की शुक्रवार की भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मुहल्ले के लोगों ने सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद नवजात का शव मुहल्ले के लोगों ने ही तमसा नदी तट पर दफना दिया।