फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ से मुंबई के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। आजमगढ़ से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए प्रतिदिन चलने वाली नई सुपरफास्ट ट्रेन 20103/20104 मंगलवार शाम 6:55 बजे प्लेटफॉर्म-4 से रवाना हुई। ट्रेन के शुभारंभ पर स्टेशन परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग इसे विदा करने पहुंचे। ट्रेन के रवाना होने से पहले पूर्व रेल सलाहकार समिति सदस्य शाह आलम कुरैशी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने गार्ड पंकज कुमार राय, ड्राइवर नूर आलम और सह चालक अनूप यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर संजय चौरसिया, आनंद विश्वकर्मा, आशीष यादव और कई स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। ट्रेन के शुभारंभ से जिले के लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

मऊ, गोरखपुर और लखनऊ से होकर जाएगी मुंबई
यह ट्रेन मऊ, गोरखपुर और लखनऊ होते हुए मुंबई को जोड़ती है। ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी और उसी दिन शाम 6:55 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। 250 से अधिक यात्रियों ने मंगलवार को जनरल कोच में सफर किया, जिसमें कई यात्री खुरासन रोड और सरायमीर से आजमगढ़ पहुंचे थे। ट्रेन की व्यस्तता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अगले दो दिन तक इसमें कोई सीट उपलब्ध नहीं है।
एलएचबी कोच और पेंट्रीकार की भी सुविधा
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एलएचबी कोच लगाए गए हैं, इसमें 7 एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल कोच और एक पेंट्रीकार शामिल है। पेंट्रीकार की सुविधा से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भोजन संबंधी असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें