आजमगढ़। श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन कराने के साथ ही उनकी सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है। आजमगढ़ डिपो से अयोध्या और प्रयागराज जाने वाली बसों में अब नए फर्स्ट एड व टूल किट बाक्स लगाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन निगम को फर्स्ट एड व टूल किट बाक्स की मांग भेजी गई है।
आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या व माघ मेला शुरू होने पर प्रयागराज के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। अयोध्या व प्रयागराज जाने वाली सभी बसों में नए संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी को देखते हुए डिपो की बसों में नया फर्स्ट एड व टूल किट बाक्स लगाया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजा गया है।