फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच घंटे विलंब से आई और तीन घंटे देर रवाना हुई कैफियात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। दिल्ली एनसीआर में पड़ रहे घने कोहरे के चलते सोमवार को कैफ़ियात डाउन (12226) पांच घंटे विलंब से आज़मगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते आज़मगढ़ से बनकर चलने वाली कैफियात अप (12225) दिल्ली के लिए साढ़े तीन घंटा विलंब से रवाना हुई।इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


रेल सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के आस पास घना कोहरा पड़ रहा है जिसके चलते ट्रेनों की चाल में ब्रेक लग गया है। कोहरे के चलते आबादी वाले इलाक़े में चालक को धीमी गति से ट्रेन को चलाने का काशन दिया गया है। वहीं घने कोहरे के कारण ट्रेन को अगले स्टेशन पर घंटों रोक दिया जा रहा है। इसके चलते, यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेन के लेटलतीफ होने के चलते खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उधर, मुंबई से आने वाली गोदान डाउन (11055) तीन घंटा विलंब से चल रही है। कैफियात और गोदान के अधिक लेट होने से खुरासन रोड, सरायमीर, आज़मगढ़ और समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज में यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें