फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 4.46 करोड़ से खींची जाएगी 11 और 33 केवी की नई लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए मंडल में 11 और 33 केवी नई लाइन का निर्माण होगा। इस पर 4.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। विभाग जल्द ही काम शुरू कराएगा। आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों में विभिन्न भार के 15 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनको 179 बिजली घरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति होती है। समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में कई लाइनें लंबी होने के कारण निर्बाध बिजली व्यवस्था को बनाए रखने में विभाग को परेशानी होती है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज के साथ ही फाॅल्ट की समस्या है। इस समस्या के समाधान और उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से नए बिजनेस प्लान में खंड कार्यालयों से प्रस्ताव मांगा गया था जिसमें 33 केवी की चार और 11 केवी की 19 नई लाइन खींची जानी है। विभाग की तरफ से चार करोड़ 46 लाख 34 हजार का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसकी मंजूरी मिल गई है। इसमें आजमगढ़ प्रथम और द्वितीय सर्किल में एक- एक और बलिया में दो 33 केवी की लाइन खींची जाएगी, जिसमें एक करोड़ पांच लाख 42 हजार खर्च होंगे। वहीं, आजमगढ़ सर्किल द्वितीय में छह, मऊ सर्किल में आठ और बलिया सर्किल में पांच 11 केवी की नई लाइन खीची जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में विभाग को काफी मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर विभाग प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य शुरू कराएगा।
मंडल में 11 और 33 केवी की नई लाइन खींचने की मंजूरी मिली है। इस पर 4.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई लाइनों के बनने से विद्युत आपूर्ति और बेहतर होगी। सभी प्रक्रिया पूरी कर नई लाइनों के कार्य कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। - इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें