फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड बैंड और लोक गायक चंदन तिवारी के गीतो पर झूमे लोग

विज्ञापन
आजमगढ़ महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन में कलाम पेश करते कवि। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के जजी मैदान में आयोजित आजमगढ़ महोत्सव 2019 के अंतिम दिन की देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जिसमें नीदर लैंड बैंड और लोकगायक चंदन तिवारी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं संजय उपाध्याय ने विदेशिया संगीत की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

महेात्सव में 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मिसेज आजमगढ़ का आयोजन नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी के नेतृत्व में किया गया था। जिसमें एराबिन मुदस्सिर खान को प्रथम, उमा प्रजापति द्वितीय तथा शिवानी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। मिसेज आजमगढ़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को अर्शी खान, टीवी अभिनेत्री अनिता हसनंदानी द्वारा ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। डा. पूनम तिवारी ने उन्हें स्लैश पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रथम विजेता को 10000 रुपये, द्वितीय को 7000 रुपये एवं तृतीय को 5000 रुपये के साथ मोमेंटं एवं प्रमाण पत्र जिला प्रशासन द्वारा दिया गया। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव सात दिसंबर से 14 दिसंबर तक तहसील स्तर पर और 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक जजी मैदान में आयोजित हुआ। इस आजमगढ़ महोत्सव के महायज्ञ को कवि सम्मेलन के साथ समाप्त किया गया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

आजमगढ़ महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बिहार के कलाकार।- फोटो : AZAMGARH

आजमगढ़ महोत्सव में मिसेज आजमगढ़ के प्रतियोभागियों को सम्मानित करते अतिथि।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें