फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि मैराथन में स्वयं सेवी संगठनों ने निभाई भागीदारी

विज्ञापन
आजमगढ़ महोत्सव के तहत मिनी मैराथन में भाग लेते डीएम एनपी सिंह और अन्य लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट से मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही एनसीसी कैडेटों और स्काउट गाइड ने भी भाग लिया। राष्ट्रगान की धुन के साथ मिनी मैराथन को डीएम एनपी सिंह ने कलेक्ट्रेट पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन कलेक्ट्रेट से शुरू होकर डीएवी कालेज, कोतवाली, बड़ादेव, एलवल, अग्रसेन चौराहा होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने एनसीसी कैडेटों और स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को संभाला गया है वह काबिले तारीफ है। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद गुप्ता, सीआरओ हरिशंकर, लाइफ लाइन अस्पताल के निदेशक डा. पीयूष कुमार सिंह, पूर्वांचल विकास आंदोलन के प्रवीण सिंह, रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका हिना देसाई सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

आजमगढ़ महोत्सव के तहत मिनी मैराथन में भाग लेते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें