फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल: भतीजों ने चाचा का गला घोंटकर हत्या की, दोनों हिरासत में

Sat, 19 Jun 2021 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भिलौली गांव में जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जमीन के लिए भतीजों ने अपने चाचा का गला घोंट दिया। इससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं दोनों भतीजों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भिलौली गांव  निवासी अंतराम यादव(36) पुत्र स्व. गोविंद दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। लॉकडाउन के चलते घर आया था। एक महीना पहले इसके पिता की मृत्यु हो गई। तभी से उसका भाइयों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

शुक्रवार की रात खाना खाकर अंतराम यादव बरामदे में सोया हुआ था। उसी दौरान घात लगाए हुए भतीजों ने उसका गला घोंट कर मार डाला। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रात में ही थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी भतीजों की तलाश में पुलिस ने रात को ही उसके ननिहाल पूरा अचानक में छापा मारा, जहां दोनों छिपे हुए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ में जुट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें