फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मास्क और न सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस भी भूले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य देशों में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लेकिन रोडवेज बसों में लोग कोरोना को भूले नजर आ रहे हैं। इसको लेकर रोडवेज विभाग भी गंभीर नहीं दिख रहा है। रोडवेज बस अड्डा परिसर हो या फिर बसों के अंदर। कहीं पर भी यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। विभाग की तरफ से भी कोई संदेश नहीं दिया जा रहा है। न तो यात्रियों को मास्क पहनने के लिए बाध्य किया जा रहा है और न ही सभी की जांच थर्मल स्कैनर से की जा रही है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक हो सकती है।
विज्ञापन

रोडवेज से विभिन्न मार्गों पर चलती हैं। जिनमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार बस स्टैंड परिसर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कर्मचारी व यात्रियों को दो गज की दूरी बनाकर खड़े होना होगा। इसके लिए गोल चिह्न भी बनाए गए थे। इसी प्रकार बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक सीट पर एक ही यात्री को बैठने की अनुमति है। यानी खाली रहने वाली सीट पर निशान भी बनाए गए थे लेकिन कोरोना संक्रमण के घटने के बाद नियमों में बदलाव किए गए। जिसमें दो गज दूरी मास्क है जरूरी का नियम लागू किया है। कोरोना का संक्रमण समाप्त होने के बाद अब हालात ऐसे बन चुके है। यहां न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा न ही मास्क लगा रहे है। विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी नियमों को तोड़ रहे हैं। बसों में यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। एआरएम एसडी राम ने कहा कि कोरोना संक्रमण भले ही घट गया है लेकिन सभी नियमों का पालन होना बेहद जरूरी है। सभी को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें