फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप; घायल को पहुंचाया अस्पताल

Fri, 26 Jul 2024 07:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
गोली से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। परिजन उसे लेकर आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र में ग्राम कोल बाजबहादुर निवासी डिप्टी साहनी (30) का पड़ोसियों से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम डिप्टी साहनी घर से सब्जी लेने के लिए निकले। जैसे ही वह बवाली मोड़ पर पहुंचे कि बाइक सवार उसे पकड़कर बागेश्वर नगर जाने वाले रास्ते पर गए, जहां उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। 

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने और आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें