उप्र माटीकला बोर्ड की मंडल स्तरीय माटीकला सेमिनार का उद्घाटन बृहस्पतिवार को विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस सेमिनार में तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया के माटीकला के 170 लाभार्थियों को निशुल्क विद्युत चालित चाक का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ पवन कुमार श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया और जिला ग्रामोद्योग के अधिकारी, मऊ और मंडल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।