फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमावती की हत्या के आरोप में पड़ोसी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में शुक्रवार की रात चारपाई पर सोते समय जघन्य तरीके से हुई महिला रमावती देवी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी पड़ोसी महिला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशान
विज्ञापन

देही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी महिला को जेल भेज दिया है।
सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मनिया पत्नी असील कुमार है। वह पवई थाने के बखरिया गांव की रहने वाली है। मनिया देवी का एक व्यक्ति से संबंध था। रमावती ने दोनों को देख लिया था। तभी से रमावती की दुकान पर जो भी आता था, वह उससे मनिया के बारे में बताती रहती थी। रमावती के इसी बात से मनिया नाराज थी। इसका बदला लेने के लिए उसने रमावती की हत्या करने की ठानी। मनिया को पता था की रमावती अपनी दुकान पर सोती थी। ऐसे में शुक्रवार की रात को मनिया घर में रखा फावड़ा लेकर रमावती की दुकान पर पहुंची। सोते समय चेहरे पर फावड़े के एक ही वार से उसे मौत के घाट उतार दिया। वहां दूसरी चारपाई पर रमावती का ससुर सोया हुआ था। उसके पास फर्राटा पंखा लगा था। उसकी तेज आवाज होने की वजह से उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी। घटना के बाद रमावती की हत्या के लिए उसके घर वालों ने मनिया देवी को नामजद किया था। क्योंकि घरवालों के अनुसार वह कई दिनों से रमावती के यहां ताकझांक भी कर रही थी। सीओ ने बताया की मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें