फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : राजीव पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। ब्लॉक सभागार सठियांव में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यालय संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करें। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि विद्यालयों का भौतिक परिवेश बेहतर बनाने के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि समय से विद्यालय निपुण बन सके। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी प्रकार का डाटा समय से ऑनलाइन किया जाना अनिवार्य है। पखवारा दिवस अथवा अन्य कार्यक्रमों का पूरा अभिलेख सुरक्षित रखें, ताकि निरीक्षण के समय उसे प्रस्तुत किया जा सके। विद्यालयों में नियमित रूप से घंटी बजाना अनिवार्य करते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापकों से कहा कि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावक रजिस्टर तैयार करें। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने किया। बैठक में प्रमोद लाल श्रीवास्तव, राकेश मणि त्रिपाठी, विनोद यादव, अफरोज अहमद, दिनेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें