फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों पर किसान क्रेडिट फार्म पर रिपोर्ट लगाने में की जा रही लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड, भूसा प्रबंधन की जानकारी ली।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान तहसील बूढ़नपुर में लगभग 4000, मार्टीनगंज में लगभग 2500, मेंहनगर में लगभग 2700, फूलपुर में लगभग 3000 किसान क्रेडिट फार्म पर रिपोर्ट लगाने से लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्त तहसीलों में किसान क्रेडिट फार्म पर रिपोर्ट लगाने से लंबित प्रकरणों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिला कृषि अधिकारी व समस्त एसडीएम यह भी सुनिश्चित करें कि किसान क्रेडिट फार्म पर रिपोर्ट लगने के उपरांत सभी फार्म संबंधित बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाने के लिए प्रेषित किए जा चुके हैं। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा तहसीलवार भूसा प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिसमें समस्त तहसीलों में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कम भूसा एकत्रित किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द लक्ष्य के सापेक्ष भूसा प्रबंधन करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास, पंचायत भवन, आईजीआरएस पर लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें