फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूपी बोर्ड की कॉपियों को पहुंचाने में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों का पालन नहीं हो रहा है। विद्यालय के जिम्मेदार बिना पुलिसकर्मी के उत्तर पुस्तिकाएं स्कूटी पर संकलन केंद्र पर लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने को लेकर किए जा रहे दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। नियमों के अनुसार परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्र कर सील किया जाना चाहिए और इसके बाद पुलिसकर्मी की मौजूदगी में संकलन केंद्र तक पहुंचाया जाना चाहिए। लेकिन पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित संकलन केंद्र पर इसका पालन होता नहीं दिखा।
कोई विद्यालय होमगार्ड के साथ कॉपियां लेकर पहुंचा तो कई विद्यालयों के कर्मचारी बिना किसी पुलिसकर्मी या होमगार्ड के ही उत्तर पुस्तिकाएं लेकर स्वयं संकलन केंद्र पर आते दिखे। इतना ही नहीं वह खुले में स्कूटी पर लादकर संकलन केंद्र पर पहुंच रहे हैं। करीब एक घंटे तक संकलन केंद्र पर मौजूद टीम के दौरान 10 विद्यालयों के प्रतिनिधि कॉपियां लेकर पहुंचे, जिनमें से चार लोग बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अकेले ही उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने आए।
विज्ञापन

इस लापरवाही से उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और परीक्षा की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों की उदासीनता से परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ओर क्या ठोस कदम उठाता है।
00
उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन एवं परिवहन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर पुलिसकर्मी अथवा होमगार्ड की सुरक्षा में ही संकलन केंद्र तक पहुंचाया जाना अनिवार्य है। यदि कहीं इस प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है तो यह गंभीर विषय है। मामले की जांच कराई जाएगी और जिन विद्यालयों या जिम्मेदार कर्मियों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- नवल किशोर, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें