फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही मौतों के बाद भी लापरवाही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण भयावह स्थिति में पहुंच चुका है, लोग मर रहे है और संक्रमण भी बढ़ रहा है। इसके बाद भी जिले में लापरवाही जारी है। संक्रमण पर लगाम को लेकर शासन-प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है। लापरवाही का जो आलम देखने को मिल रहा है, उससे तो यहीं लग रहा है कि लगातार मरने वालों व नए संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद भी लोगों में भय नहीं है। आम दिनों की भांति ही लोगों का हुजूम सड़कों पर चक्रमण करता नजर आ रहा है। पुलिस सबकुछ देखते हुए मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं दवा, सब्जी, फल व किराना की दुकानों को ही खोलने का निर्देश दिया हुआ है। इसके बाद भी अन्य दुकानदार भी आधा अधूरा शटर खोल दुकानदारी कर रहे है। वहीं खरीदारों की बात की जाए तो बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि जैसे कोरोना काल न होकर सामान्य दिन हो। इतना ही नहीं नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर सुबह के समय लोगों द्वारा चाय की दुकानें खोलकर लोगों को चाय पिलाई जा रही है। शहर के मुख्य चौक से तकिया, पहाड़पुर तक तो सड़कों पर जगह-जगह जाम भी लग रहा है। बिना जरूरत के घरों से न निकलने का बार-बार निर्देश जारी हो रहा है। पुलिस महकमा भी अब सख्ती करने लगा है। इसके बाद भी सड़कों पर सामान खरीदने वाले तो कम चहलकदमी करने वाले ज्यादा निकल रहे है। युवा वर्ग सड़कों पर बाइक लेकर फर्राटा भर रहा है। पुलिस व प्रशासन की सारी कवायद हवा-हवाई ही साबित हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ रही है। लोग मर रहे हैं और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं फिर भी लोगों की लापरवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें