फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result 2026: परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले

Fri, 17 Jul 2026 05:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसने नीट में असफल होने पर यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन कोइरी पोखरा के पास शुक्रवार की दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में असफल होने पर एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, संजय यादव की 18 वर्षीय पुत्री सृष्टि यादव मेडिकल की तैयारी कर रही थी। उसने नीट 2026 की परीक्षा में भाग लिया था। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें सृष्टि सफल नहीं हो सकी। इस असफलता से नाराज होकर सृष्टि ने शुक्रवार को दिन में अपने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें