फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के हड़ताल के विरोध में नीमा करेगा फुल टाइम चिकित्सकीय कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी स्थित नीमा कार्यालय पर शनिवार को अध्यक्ष डॉ. डीडी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। आईएमए के बंद के विरोध में सभी नीमा चिकित्सकों से 8 दिसंबर और 11 दिसंबर को अपने क्लिनिक-नर्सिंग होम पर फुल टाइम चिकित्सकीय कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी चिकित्सा पद्धति में भी सर्जरी है। पूरी दुनिया सुश्रुत को सर्जरी का जनक मानती है। एलोपैथिक चिकित्सा वाले सर्जरी का पेटेंट नहीं करा सकते। सभी चिकित्सा पद्धतियों में सर्जरी है तभी तो हमारी डिग्री बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस है।
विज्ञापन

कहा कि एलोपैथ स्नातकोत्तर शल्य चिकित्सक ही शल्यक्रिया कर सकते हैं। वैसे ही आयुर्वेद के भी स्नातकोत्तर शल्य चिकित्सक को ही शल्यक्रिया की अनुमति पहले से है। बस केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय से नोटिफिकेशन अब जारी हुआ है। हमारा मुख्य उद्देश्य सेवा धर्म है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने अपने संगठन के माध्यम से आयुष चिकित्सकों से अपील है कि सभी चिकित्सकीय कार्य पूरी तन्मयता से पूरे समय किया जाए, जिससे आमजन को कोई असुविधा न हो। इस मौके पर डॉ. अबु शहमा खान सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें