फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एनसीसी कैडेट्स ने किया सैन्य अभ्यास, सेना के कठिन प्रशिक्षण से हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 99 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से छह फरवरी से चल रहे सी सर्टिफिकेट कोर्स कैंप मंगलवार को बेनेट फाइटिंग और फायरिंग के प्रशिक्षण के साथ संपन्न हो गया। बेनेट फाइटिंग और फायरिंग में जिले के विभिन्न कॉलेजों से पांच सौ से अधिक कैडेट्स ने सैन्य अभ्यास की तकनीकों के साथ बैटल क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट का पॉलीटेक्निक ग्राउंड में अभ्यास किया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कमान अधिकारी कर्नल टीवी स्वामी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल के कारण बच्चों को सुरक्षा के साथ विभिन्न सैन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। सूबेदार मेजर शीतला प्रसाद तिवारी ने बताया कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं को सेना का कठिन प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। यह एक बड़ा आयोजन है। इसमें छात्र व छात्राएं जीवन के कठिन संघर्ष में स्वयं को तैयार करते हैं। कैंप में डिटेल एएनओ कैप्टन डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि प्रशिक्षण द्वारा भारतीय सेना के लिए युवा ऑफिसर तैयार करना एनसीसी का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षण सत्र में डीएवी के एएनओ डॉ. पंकज सिंह, शिवा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन मोहन पांडेय, प्रांशु सिंह, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें