फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि पर तगड़ी सुरक्षा: आजमगढ़ में बनाए गए सुपर जोन, 1500 पुलिसकर्मी तैनात; मंदिर के बाहर भी होगी टीम

Wed, 18 Mar 2026 06:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में इस नवरात्रि 1500 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने के साथ ही भक्तों को कतारबद्ध कराकर मंदिर में दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने दी जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Navaratri 2026: सनातन आस्था का महापर्व नवरात्रि आज से पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो रहा है। इसको लेकर जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट के साथ भक्तों के स्वागत की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन




जिले में इस बार कुल 94 देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। वहीं 36 स्थानों पर पारंपरिक मेले भी लगाए जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो जाएंगी और नौ दिनों तक भक्ति का माहौल बना रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 
विज्ञापन


जिले को तीन सुपर जोन और छह जोन और 25 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही डायल-112 की पुलिस लगातार भ्रमण करती रहेगी। प्रत्येक जोन में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। 

इसके साथ ही मेला क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन पूरी तरह देवीमय हो गया है।
नवरात्रि के अवसर पर पूरे जिले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। पुलिसबल के साथ पीएसी को भी लगा दिया गया है। इसके लिए खुफिया विभाग सक्रिय है, पुलिस मित्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। देवी मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें