फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबी की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा....

विज्ञापन
विज्ञापन
नबी की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा....
विज्ञापन

--धूमधाम के साथ मनाया गया जश्न ए ईद मिलादुन्नवी
--नार-ए-तकबीर, नार-ए-रिसालत से गूंज उठी फिजा
--हजरत मोहम्मद साहब की शान में पढ़े नातिया कलाम
फोटो संख्या.....
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। मरकज सीरत कमेटी के तत्वाधान में रविवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर शहर के पहाड़पुर स्थित निस्वां गर्ल्स इंटर कालेज से जश्ने ईद मिलादुन्नवी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग नात ए तकबीर और नात ए रिसालत का नारा लगा रहे थे। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए जामा मस्जिद पहुंची, जहां जलसे के आयोजन के साथ ही जुलूस का समापन हुआ।
निस्वां गर्ल्स इंटर कॉलेज से अंजुमनों का जुलूस नातिया कलाम पढ़ते हुए शुरू हुआ। जुलूस शिब्ली कालेज, पहाड़पुर तिराहा होते हुए तकिया पहुंचा। तकिया पर विभिन्न अंजुमनों ने नातियां कलाम पेश किया। अच्छे नात ए कलाम की प्रस्तुति करने वाले अंजुमनों को पुरस्कृत भी किया गया। तकिया से जुलूस कोट, टेड़िया मस्जिद, बाज बहादुर, राजा साहब किला होते हुए पुन: कोट चौराहा, दलालघाट, पुरानी कोतवाली, चौक, पुरानी सब्जीमंडी, कटरा, बदरका, पांडेय बाजार होते हुए जामामस्जिद पहुंचा। जहां देर रात तक अंजुमनों के बीच मुकाबला हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद देश में अमन कायम रहने और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। जुलूस ए मोहम्मदी में अंजुमन ताजदारे मदीना, अंजुमन गुरूटोला, अंजुमन जानिशार, खैरूलबसर मातबरगंज, मदरसा अनवारूल कुरआन, अंजुमन आशिकाने रसूल बाजबहादुर, अंजुमन जामामस्जिद, अंजुमन बागे रिसालत, अंजुमन गुलशने रसूल, अंजुमन टेढ़िया मस्जिद, अंजुमन फराशटोला, अंजुमन सैदाए मुस्तफा अइनिया समेत लगभग चालीस अंजुमन जुलूस में शामिल रही। इस मौके पर मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, अनवार अहमद खान, परवेज, अहमद, मोहम्मद उबैद, परवेज बाबा, अंसार, अब्दुल अजीज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

0000000000000000000
जगह-जगह अंजुमनों ने की थी आकर्षक सजावट
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर अंजुमनों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट भी किया था। मस्जिदों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र में सड़क पर गुब्बारों की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही थी। वहीं बदरका में पतंगों से की गई सजावट भी काफी लुभावनी थी।
विज्ञापन

00000000000000000000
जगह-जगह हुए थे पानी व नास्ते के इंतजाम
विभिन्न अंजुमनों द्वारा शहर में बारावफात के जुलूस में शामिल लोगों के लिए चाय-नास्ते का इंतजाम किया था। पुरानी सब्जीमंडी, कटरा के अलावा अन्य कई मुहल्लों में बकायदा स्टाल लगाया गया था। वहीं बेहतर नात ए कलाम की पुस्तुति करने वाले अंजुमनों को जगह-जगह पुरस्कृत भी किया गया।

शहर के तकिया मुहल्ले में बाराफात का निकलते मुस्लिम समुदाय के लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें