फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 केंद्रों पर आयोजित होगी डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
17 केंद्रों पर आयोजित होगी डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं
विज्ञापन

--14 से होगी शुरू, दस हजार के लगभग परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग
--सीसी टीवी कैमरे की निगहबानी में आयोजित करायी जायेगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान की देख-रेख में बीटीसी वर्ष 2013, 2014 व 2015 तथा डीएलएड 2017 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 14 नवंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए 17 एडेड विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीसी टीवी की निगहबानी में पूरी परीक्षा करायी जायेगी।
विज्ञापन

बीटीसी व डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 10 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए एडेड माध्यमिक विद्यालयों को इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष सीसी टीवी से लैस होंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकल न हो इसके लिए डॉयट प्रशासन ने कमर कर रखा है और हर केंद्र पर अपना एक-एक प्रतिनिधि तैनात किया हुआ है। प्रत्येक केंद्र पर 500 परीक्षार्थियों की सिटिंग प्लान लगायी जायेगी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए हर केंद्रों पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये जा रहे है। इसके साथ ही डायट व जिला प्रशासन की टीम भी परीक्षा के दौरान केंद्रों का दौरा करती रहेगी। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, शिब्ली इंटर कालेज ब्लाक ए व ब्लाक बी, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, निसवां इंटर कालेज, श्री दुर्गा जी इंटर कालेज चंडेश्वर, इंटरमीडिएट कालेज सठियांव, आरए किदवई बालिका इंटर कालेज, अंजान शहीद, मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद, जनता इंटर कालेज निजामाबाद, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कालेज जहानागंज, इंटर कालेज कप्तानगंज, एसबी इंटर कालेज तेरही कप्तानगंज, गांधी इंटर कालेज कौड़िया, पंचायत इंटर कालेज खानपुर सरायमीर, गंगा प्रसाद इंटर कालेज जगदीशपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें