फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंडर-19 वर्ग में एमवी कान्वेंट स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के सरायमंदराज, करतालपुर बायपास स्थित एचएमपीएस स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर खो-खो प्रतियोगिता 2025 का बुधवार को समापन हो गया। अंडर-19 वर्ग में एमवी कान्वेंट स्कूल कौशाम्बी पहले स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण कर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कर्नल अमिताभ मुखर्जी, कमांडिंग ऑफिसर, 30 यूपी (जी) बटालियन, एनसीसी ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति रिछारिया ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और टूर्नामेंट को सफल बनाने में योगदान देने वाले सीबीएसई आब्जर्वर संजय सिंह, सभी ऑफिसियल्स, कोच एवं प्रतिभागी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस टूर्नामेंट में क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बेहतरीन खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता टीमों को समारोह के दौरान ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 वर्ग:
प्रथम स्थान : सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, गाजीपुर
रनर-अप : एमवी कान्वेंट स्कूल, कौशाम्बी
अंडर-17 वर्ग :
प्रथम स्थान : यश विद्या मंदिर, अयोध्या
रनर-अप : निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल, रेणुकूट
अंडर-19 वर्ग :
प्रथम स्थान : एमवी कान्वेंट स्कूल, कौशाम्बी
रनर-अप : बीएनएस इंग्लिश स्कूल, नरिया, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें