फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के बाद सरसों तेल की कीमत में लगी आग, तड़का लगाना हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रिफाइंड के साथ ही सरसों के तेल की बढ़ी कीमत ने भोजन का जायका बिगाड़ दिया है। सरसों का तेल 180 से 195 तो रिफाइंड की कीमत 170 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते जिन घरों में महीने में पांच लीटर तेल की खपत होती थी वहां पर दो से तीन लीटर में काम चलाया जा रहा है। घरों में तेल की बचत के लिए तड़के से परहेज किया जाने लगा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते बंदी की वजह से कई लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। काम बंद होने से वह अपने गांव की ओर लौट गए। वहीं लॉकडान के बीच बढ़ती महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। दैनिक क्रिया में प्रयोग किए जाने से लेकर खाद्य पदार्थ तक काफी महंगे हो गए हैं। पेट्रोल के बाद सरसों तेल की कीमत में आग लग गई है। बीते 14 दिनों में 15 रुपये प्रति लीटर कीमत में इजाफा हुआ है। अभी हर ब्रांड की कीमत 180-195 के बीच में है। अचानक सरसों तेल और रिफाइंड ने किचन का जायका बिगाड़ दिया है। इससे गृहणियां परेशान है। लोगों को घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो रहा है। अब तो तड़का भी लगाना मुश्किल हो गया है। महंगाई के इस दौरान में बस किसी तरह से लोग जीवन-यापन करने में जुटे हुए हैं। व्यवसायी गोविंड शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष एक लीटर तेल 60 लीटर तक मिल रहे थे वहीं आज बढ़कर 190 रुपये लीटर हो गए हैं। बताया कि बैल काल्हू का ब्रांड 190 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं चक्र 170 रुपये लीटर मिल रहा है। रिफाइंड भी 170 रुपये लीटर मार्केट में बिक रहा है। महंगाई चरम पर है। आम जनता परेशान है। सबसे अधिक परेशान तो मध्यम वर्ग का परिवार है। इसे लेकर शासन को कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें