फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पत्रकार की हत्या से जनपद में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बलिया के युवा पत्रकार की जघन्य हत्या से पत्रकार वर्ग में उबाल है। इसे लेकर द प्रेस क्लब के बैनर तले मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान में शोक सभा की गई जिसमें दो मिनट का मौन रखते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही सरकार से मृत पत्रकार के परिजनों को 25 लाख रुपये देने की मांग की। वहीं पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा भी पुरजोर ढंग से उठाया।
विज्ञापन

द प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन ने कहा कि बलिया फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह की हत्या चौथे स्तंभ पर हमला है। सरकार दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद, उनके परिजन को सरकारी नौकरी अविलंब दे और परिजनों को सुरक्षा प्रदान करे। अपराधियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करे। दिन प्रतिदिन पत्रकारों पर बढ़ रहे हमले को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाया जाए। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन आवश्यक कदम उठाए ताकि ऐसे हौसला बुलंद आपराधिक तत्वों के मनोबल को तोड़ा जा सके। इस मौके पर देवव्रत श्रीवास्तव, एके राय, मो. असलम, विनोद सिंह सोनू, रणविजय सिंह, अभिषेक उपाध्याय, पंकज पांडेय, अश्वनी यादव, उदयराज शर्मा, हेमेंद्र सिंह हीरू, सूरज जायसवाल, रामसकल यादव, हरिओम सिंह, प्रीतम सिंह, विशाल उपाध्याय, विनय खरवार, संदीप श्रीवास्तव, अवनीश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें