फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद खुला मुरली मल्टीप्लेक्स, फिल्म अभिनेता ने दर्शकों में बांटे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना महामारी के दौरान घोषित लाक डाउन से बंद चल रहा मुरली मल्टीप्लेक्स शुक्रवार को दर्शकों के लिए खोल दिया गया। छह माह खुले मल्टीप्लेक्स में पहली फिल्म भोजपुरी की ससुरा बड़ा पैसा वाला पार्ट-2 रीलिज हुई। इस फिल्म में हीरो का किरदार जनपद के ही अथर्व सिंह निभा रहे हैं। उन्होंने खुद दर्शकों को मास्क बांटे और उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला की अपार सफलता के बाद शुक्रवार को शहर के मुरली थियेटर में धूमधाम से ससुरा बड़ा पैसा वाला पार्ट-2 रिलीज किया गया। दर्शकों ने आजमगढ़ के लाल व भोजपुरी फिल्म अभिनेता अर्थव सिंह की अदाकारी को जमकर सराहा। फिल्म में अभिनेत्री नेहा प्रकाश रही। वहीं जनपद के चर्चित कलाकार संतोष श्रीवास्तव ने बड़े भाई की भूमिका निभायी तो विलेन चंद्रकांत यादव, अजय सिंह ने अपने एक्टिंग से सभी को चकित कर दिया। दर्शकों में अभिनेता अर्थव सिंह व फिल्म से जुड़े लोगों ने मॉस्क बांटे इस दौरान अभिनेता अर्थव सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की धरती मेरी जन्मस्थली रही है और इस भूमि से मैने ससुरा बड़ा पैसा वाला पार्ट-2 को रिलीज किया है। इस मौके पर अनंत राय, अरविंद यादव, गौरव पांडेय, सोनू यादव, केके राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें