फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातचीत के बाद काम पर लौटे नगर पालिका कर्मी

Thu, 28 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर नपा कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इससे नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर ने शहरवासियों को परेशान किए रखा। कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने धरना देकर आवाज बुलंद की। हालांकि बुधवार को दोपहर पालिकाध्यक्ष और ईओ से हुई वार्ता के बाद नपा कर्मी काम पर लौट आए।
विज्ञापन


अपने संबोधन में स्वायत्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि अधिशासी अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों के पेंशन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। नपा अध्यक्ष  इंदिरा देवी जायसवाल और ईओ ओमप्रकाश धरना स्थल पर पहुंचे।

जहां उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन, वेतन, वर्दी आदि मांगों को तत्काल मान लिया। इस पर कर्मचारियाें की हड़ताल खत्म हो गई। इस दौरान असलम खां, काशी वाल्मिकी, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिवप्रकाश यादव, परवेज खां, सगीर, विजय कुमार कर्मचारी उपस्थित थे। ईआे ओमप्रकाश ने कहा कि कुछ कर्मचारी बिना कार्य ही पैसा लेना चाहते हैं जो में अपने रहते कभी नहीं होने दूंगा। वहीं महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह बाऊ ने कहा कि मांगे वार्ता के दौरान मान ली गई। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नपाकर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी का आलम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें