फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना : 23 लाभाथर्यियों को मिला 66.70 लाख का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के 23 लाभार्थियों का 66.70 लाख का सरकारी अनुदान स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना अंतर्गत 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार युवा जो हाईस्कूल या उससे अधिक की शैक्षिक योग्यता रखते हैं उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद के लिए 102 का भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या ने बताया कि 150 अभ्यर्थियों ने कुल 3.69 करोड़ रुपए अनुदान के लिए आवेदन किया था। आवेदन-पत्रों को स्वीकृत करने के लिए विभिन्न बैंकों को भेजा गया था। इसमें 23 लाभार्थियों के लिए 66.70 लाखों रुपए का अनुदान स्वीकृत किया गया है। योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को अपना उद्योग शुरू कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 25 लाख तक और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसमें राज्य सरकार की ओर से 25 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान) लाभार्थी को दी जाती है। उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के बाद मार्जिन मनी अनुदान में परिवर्तित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें