फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईबी व आरपीएफ द्वारा दबोचा गया टिकट दलाल निकला कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आरपीएफ व सीआईबी की टीम द्वारा अवैध सॉफ्टवेयर से तत्काल टिकट बनाने वाले टिकट दलाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर जांच अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आरपीएफ ने उसे स्थायी जेल में आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि एक सितंबर को रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजीगोदाम बाजार में आरपीएफ की सीआईबी (सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो) के हत्थे एक टिकट दलाल चढ़ गया। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि उसे पकड़कर थाने ले आया गया। उससे घंटों पूछताछ हुई। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे वाराणसी भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जेल भेजने से पहले उसकी कोरोना की जांच हुई और उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसे अस्थायी जेल भेज दिया गया। इसके बाद दूसरे दिन उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें