फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी गैंग का गुर्गा गांजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य को तीन किलो गांजा के साथ पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जगदीशपुर मोड़ से उसकी गिरफ्तारी किया। पकड़ा गया मुख्तार का गुर्गा वर्तमान में अपनी पत्नी को रासेपुर सीट से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा रहा है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना पुलिस शुक्रवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर गश्त पर थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में अवैध गांजा लेकर आ रहा है। जो जगदीशपुर होता हुआ वीरगंज जाएगा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और जगदीशपुर मोड़ पर पहुंच कर झाड़ियों की आड़ में खड़ी हो गई और मुखबिर द्वारा बताए गए गांजा तस्कर के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति झोला लेकर आता हुआ दिखायी दिया।
जगदीशपुर मोड़ पर उसके पहुंचते ही पुलिस टीम सामने आ गई। अचानक पुलिस को देख युवक मुड़ कर भागने का प्रयास किया, जिसे घेर कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद झोले से तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन पासवान निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर बताया। सोहन पासवार शातीर अपराधी है और मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य है। तरवां थाने में मुख्तार पर दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमें भी वह शामिल है और हाल में ही वह जमानत पर छूटा था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी को रासेपुर जिला पंचायत सदस्य सीट से चुनाव भी लड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें