फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी गिरोह का गुर्गा गांजे के साथ गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव  

Fri, 16 Apr 2021 06:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : istock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मेंहनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य को तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जगदीशपुर मोड़ से उसे गिरफ्तार किया। पकड़ा गया मुख्तार का गुर्गा वर्तमान में अपनी पत्नी को रासेपुर सीट से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा रहा है।

विज्ञापन


मेंहनगर थाना पुलिस शुक्रवार को गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में गांजा लेकर आ रहा है जो जगदीशपुर होता हुआ वीरगंज जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और जगदीशपुर मोड़ पर पहुंच घेराबंदी कर ली। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति झोला लेकर आता दिखाई दिया। जगदीशपुर मोड़ पर उसके पहुंचते ही पुलिस टीम सामने आ गई।

पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद झोले से तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन पासवान निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर बताया। सोहन पासवार शातिर अपराधी है और मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य है। तरवां थाने में मुख्तार पर दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में भी वह शामिल है और हाल में ही वह जमानत पर छूटा था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी को रासेपुर जिला पंचायत सदस्य सीट से चुनाव भी लड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें