फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बांद्रा की राष्ट्रीय साड़ी प्रदर्शनी में मुबारकपुर की रेशमी साड़ी बनी पहली पसंद

विज्ञापन
महाराष्ट्र के बांद्रा-बाम्बे में मुबारकपुर के बुनकर मोहम्मद साकिब को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित
विज्ञापन
अमिलो। बारहवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के बांद्रा-बांबे में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय साड़ी प्रदर्शनी में मुबारकपुर की हथकरघे पर बुनी रेशमी साड़ी ने ग्राहकों की पहली पसंद बनकर अपनी पहचान बनाई। देश के विभिन्न राज्यों से आई दुकानों के बीच मुबारकपुर की रेशमी साड़ी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही रेशमी नगरी मुबारकपुर के बुनकरों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से पांच से आठ अगस्त तक आयोजित प्रदर्शनी में देश के 15 राज्यों से बुनकरों और हस्तशिल्पियों ने प्रतिभाग किया। जिले के मुबारकपुर निवासी रेशमी साड़ी बुनकर मोहम्मद साकिब को भी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रदर्शनी में मुबारकपुर की रेशमी साड़ियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बड़ी संख्या में ग्राहकों ने इनकी खरीदारी में रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में मुबारकपुर को प्रथम स्थान मिलने पर नाबार्ड के डीजीएम ने बुनकर मोहम्मद साकिब को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वाराणसी के डॉ. रजनीकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुबारकपुर की रेशमी साड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से स्थानीय बुनकरों में उत्साह है। बुनकर मोहम्मद मोबीन, शरीफ अहमद, हाजी मोहम्मद सलीम, अबुफैसल, अंसार अहमद आदि ने मोहम्मद साकिब को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें